ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गया आरोपी की जमानत खारिज
रांची, अगस्त 13 -- रांची। ब्राउन शुगर और प्लास्टिक पिस्टल के साथ पकड़े गए आरोपी पवन राम उर्फ पवन गैसिता की जमानत याचिका एनडीपीसी के विशेष न्यायाधीश अनिल मिश्रा नंबर-1 की अदालत ने खारिज कर दी। आरोपी 29 जून से न्यायिक हिरासत में है। मामला सदर थाना कांड संख्या 305/2026 से संबंधित है। अभियोजन ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी के कब्जे से 5.86 ग्राम ब्राउन शुगर और प्लास्टिक पिस्टल बरामद हुई है। अभियोजन के अनुसार, 28 जून की रात करीब 9:45 बजे गुप्त सूचना पर पुलिस जत्राटांड़ मैदान, कोकर बाजार पहुंची थी, जहां से आरोपी को पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.