मोतिहारी, मई 27 -- रक्सौल,एक संवाददाता।​ पर्सा जिले के पोखरिया नगरपालिका वार्ड संख्या 9 में इलाका पुलिस कार्यालय, पोखरिया की टीम ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इलाका पुलिस कार्यालय पोखरिया के निरीक्षक प्रदीप पौडेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि उक्त वार्ड स्थित एक झोपड़ी में नशीले पदार्थों का अवैध धंधा हो रहा है। ​सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान की तलाशी ली, जहां से 5.5 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए पदार्थ को जांच के लिए संबंधित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- 44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार इस छापेमारी के दौरान स्थानीय निवासी बिजली राउत कमकर के पुत्र विशाल राउत कमकर(23) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गिरफ...