बांका, जून 28 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी रजौन प्रखंड क्षेत्र में मीठा जहर यानी ब्राउन शुगर का कारोबार थम नहीं रहा है। सहायक थाना नवादा बाजार पुलिस ने फिर दो युवकों को 7.37 ग्राम ब्राउन शुगर एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। इसके पूर्व रजौन थाना की पुलिस ने 17 फरवरी को रजौन बाजार क्षेत्र से इस कारोबार का उद्भेदन कर तीन कारोबारियों को 13.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर फिर गिरफ्तार, 7.37 ग्राम ब्राउन शुगर बरामदगिरफ्तारी की जानकारी इधर नवादा बाजार सहायक थाना कि पुलिस ने दो कारोबारियों को 7.37 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई सकहारा-मकरैधा मोड़ के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धोरैय...