ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 28 पुड़िया जब्त
गोड्डा, जून 11 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि। गोड्डा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से कुल 5.70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। मामले की जानकारी नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। इस दौरान गिरफ्तार आरोपी भी पुलिस अभिरक्षा में मौजूद थे।
छापेमारी की जानकारी पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर लगातार चल रही छापेमारी के क्रम में 11 जून को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नगर थाना क्षेत्र के चपरासी टोला स्थित राहुल कुमार साह के घर में कुछ युवकों के साथ ब्राउन शुगर की अवैध खरीद बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अंचल अधिकारी हलधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.