ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
गोड्डा, जून 3 -- गोड्डा, निज प्रतिनिधि । जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं सेवन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोतिया ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर खटनई एवं प्रतापपुर हटिया के बीच आमड़ाकामत जाने वाली सड़क पर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.78 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने खटनई शिव मंदिर एवं प्रतापपुर हटिया के समीप सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान सत्यजीत पासवान, गौरव कुमार एवं बालमुकुंद साह को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी खटनई गांव के निवासी हैं। इस संबंध में मोतिया ओपी कांड संख्या 78/2026 दर्ज कर एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.