भागलपुर, मई 11 -- जोगबनी से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट कोशी प्रदेश के मोरंग जिला अंतर्गत कानेपोखरी गांव पालिका वार्ड 6 स्थित शिवशक्ति चौक के एक स्थानीय घर में मादक पदार्थ का सेवन तथा बिक्री-वितरण होने की गुप्त सूचना पर रमाइलो थाना पुलिस ने छापामारी कर उक्त स्थान पर ब्राउन शुगर बरामद किया। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के अनुसार 2 ग्राम 580 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंजन जिमी, प्रज्वल राई, लोकेश धले, राजन बिक को गिरफ्तार कर पथरी थाना में रख आगे की करवाई की जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपी कानपोखरी क्षेत्र के स्थानीय निवासी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...