ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवकों को भेजा जेल
भागलपुर, अप्रैल 2 -- लोदीपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर पासवान टोला में मंगलवार की शाम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार दोनों युवक को पुलिस ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी लोदीपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर पासवान टोला निवासी फुटो पासवान के पास से पुलिस ने तलाशी में 12.8 ग्राम लगभग एवं लोदीपुर के ही रहने वाले आशीष मंडल के पास से 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया था। लोदीपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.