चतरा, जुलाई 30 -- चतरा, विधि संवाददाता। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम पूर्णेन्दु कुमार शर्मा की अदालत ने एनडीपीएस केस के अभियुक्त वशिष्ट नगर थाना क्षेत्र के पहसवार गांव निवासी अजय गंझू को 15 वर्ष का कठिन कारावावास की सजा सुनाया है। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर 2 वर्ष की अधिक सजा भुगतना होगा। इस केस में अपर लोक अभियोजक नंदलाल सिंह ने बताया कि इस मामले में सभी गवाहों की गवाही कराकर अभियुक्त को सजा के अंजाम तक पहुंचाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामला वशिष्ठ नगर थाना कांड संख्या 44/2024 दिनांक 24 अप्रैल 2024 का है। इस केस के सूचक सह थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार साहू अपने फर्द वयान में लिखा है की घटना के दिन समय करीब 9:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पहसवार गांव में अजय ग...