साहिबगंज, जून 16 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ते ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए रविवार की देर रात विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने संदेह पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान इस अवैध धंधे से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उसकी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार मिर्जाचौकी व आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर का कारोबार तेजी से फैल रहा है। सूत्र बताते हैं कि इस नेटवर्क में दर्जन भर से अधिक लोगों की संलिप्तता होने की आशंका है। नशे के इस कारोबार के कारण क्षेत्र की युवा पीढ़ी तेजी से इसकी चपेट में आ रही है। यह भी पढ़ें- ब्राउन शुगर बेचने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज,कई से हिरासत में पूछताछ इससे अभिभावकों और समाज के लोगों में चिंता बढ़ गई है। पुलि...