देवघर, जुलाई 1 -- देवघर प्रतिनिधि नगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर गुरुवार को रांगा मोड़ क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या नशीला पदार्थ बरामद नहीं हो सका। पुलिस को सूचना मिली थी कि रांगा मोड़ के आसपास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस की टीम ने इलाके में पहुंचकर कई स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई और आसपास के क्षेत्रों की जांच की गई। काफी देर तक चली छापेमारी के बावजूद पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। न तो किसी की गिरफ्तारी हुई और न ही किसी प्रकार का नशीला पदार्थ बरामद किया जा सका। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशीले पदार्थों के ...