ब्राउन शुगर का सेवन करते चार युवक गिरफ्तार
गुमला, जून 19 -- गुमला। सदर थाना की पुलिस ने शहर के चार युवकों को ब्राउन शुगर का सेवन करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने सभी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री से जुड़े कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े लोगों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.