ब्राउन शुगर, कट्टा व कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, मई 21 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) नरपतपट्टी और राघोपुर पुलिस ने मंगलवार शाम एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध मादक पदार्थ और हथियार के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह संयुक्त अभियान राघोपुर थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत स्थित परसरमा वार्ड छह में चलाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परसरमा वार्ड छह निवासी प्रमोद यादव के 30 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि एसएसबी 45वीं वाहिनी बीरपुर को मंगलवार दोपहर करीब 2:20 बजे एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि परसरमा गांव के वार्ड छह में एक घर के अंदर अवैध तरीके से मादक पदार्थ और अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए, सहायक कमांडेंट सुधीर कुमार के नेतृत्व में एसए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.