मधुबनी, अप्रैल 28 -- राजकुमार गुप्ता: जयनगर। पुलिस के एसआई मोनिका कुमारी ने ब्राउनसुगर सुगर मामले के फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित बैतोन्हा निवासी आन्नद महतो है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि 16 नवम्बर 25 को पुलिस व एसएसबी के संयुक्त टीम ने बैतोन्हा में छापेमारी कर 150 ग्राम ब्राउनसुगर संग चार धंधेबाज को गिरफ्तार किया था। जिसमें बैतोन्हा निवासी अभिषेक कुमार उर्फ सोनु कुमार महतो तथा तीन नेपाली नागरिक की गिरफ्तारी हुआ था। उस मामले में आन्नद महतो काफी दिनो से फरार था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- शराब मामले दो फरार समेत तीन धंधेबाज गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 35.34 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, एक फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.