पलामू, मई 13 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के बाइपास रोड स्थित ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं विज्ञान की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट उत्साहवर्द्धक रहा। विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। जारी परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों की सफलता दर काफी बेहतर रही। कुल 39 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें अधिकांश छात्रों ने अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की। 95 प्रतिशत अंक के साथ आशुतोष अमृत ने विद्यालय में टॉपर का स्थान हासिल किया है। विद्यालय के प्राचार्य राहुल सिंह एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। यह भी पढ़ें- गौतम राज ने 88.2 प्रतिशत अं...