अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को "ब्राइट बिगिनिंग्स" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी से यूकेजी तक के सभी नए अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से अवगत कराया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। "लव-कुश कांड" की भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। विद्यालय प्रबंधक श्री विनोद सिंघल ने बताया कि "हमारा प्रयास केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार करना है। अभिभावकों का सहयोग हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।" इस अवसर पर हेड मिस्ट्रेस मेघा सिंघल, प्रधानाचार्या अंजू राठी, वाइस प्रिंसिपल दीपाली चौधरी, कोऑर्डिनेटर्स सीमा शर्मा, दीप्ति भारद्वाज एवं नेहा अग्रवाल आदि मौजूद रही...