प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- कटरा गुलाब सिंह, प्रतापगढ़। मानधाता ब्लॉक के हिंदूपुर निवासी भीष्म सिंह की स्मृति में आयोजित प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में मंडौर प्रयागराज की टीम विजेता रही। मंडौर ने ब्राइट एकेडमी जगदीशपुर की टीम को 15-12, 15-14 व 15-10 के अंतर से शिकस्त दी। समाजसेवी राणा सूबेदार सिंह एवं मन्ना लाल शुक्ल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सेमीफाइनल में ब्राइट एकेडमी ने हिंदूपुर की टीम को 15-10, 15-09 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में मंडौर प्रयागराज ने लम्भुआ सुल्तानपुर को 15-12, 15-04 के अंतर से हराया। फाइनल मुकाबले में मंडौर ने ब्राइट एकेडमी जगदीशपुर की टीम को 15-12, 15-14 व 15-10 के अंतर से शिकस्त दी। पूर्व प्राचार्य प्रो. बृजभानु सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गुड्डन, पूर्व क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस...