ब्राइटलैंड स्कूल मं नमामि भारतम्, कार्यक्रम आज, तैयारी पूरी
पलामू, सितम्बर 24 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। राष्ट्रगीत, वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, विद्या भारती की ओर से मेदिनीनगर के बाइपास रोड स्थित ब्राइट लैंड स्कूल में 25 सितंबर को प्रस्तावित, नमामि भारतम्, कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में, एक समय, एक लय, एक स्वर में वंदे मातरम्, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी आदि भाग लेंगे। प्राचार्य राहुल कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय कर्मी सुबह 11 बजे एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गान करेंगे। वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना, मातृभूमि के प्रति सम्मान और एकता की भावना का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: महादानी मैदान में गया जाएगा वंदे मातरम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.