नई दिल्ली, अगस्त 26 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की विवादित रक्षा बंधन एड को सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। दरअसल, ज्वैलरी ब्रांड GIVA की ओर से यह विज्ञापन पोस्ट किए जाने के बाद से ही एक्ट्र्रेस ट्रोल्स के निशाने पर थीं। लोग GIVA के प्रोडक्ट पर ध्यान देने की बजाए, विज्ञापन में कृति के कपड़ों पर आपत्ति जता रहे थे। वहीं, एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी इस एड में कृति के आउटफिट की आलोचना की थी।GIVA ने पोस्ट में क्या लिखा? बुधवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक बयान में ब्रांड ने कहा, 'हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं। एक ब्रांड के तौर पर, हम हमेशा पूरे परिवार के साथ इन खुशियों भरे पलों को मनाने में विश्वास रखते हैं और इस बार हम अपने पालतू जानवरों तक भी यह प्यार और जश्न पहुंचाना चाहते थे। अगर हमारे हालिय...