बागपत, मई 13 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के गौरीपुर मोड़ की एक दुकान पर ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली कूलर बेचे जा रहे थे। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को साथ लेकी दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान से 23 नकली कूलर बरामद हुए। इन सभी पर नामचीन कंपनी के स्टीकर लगे हुए थे। पुलिस ने दुकान से एक युवक को भी हिरासत में लिया है। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही लोगों ने कूलर की खरीद शुरू कर दी है। डेढ़ माह से बाजार में धड़ाधड़ कूलर बिक रहे हैं। किसी भी परेशानी से बचने के लिए लोगों की पहली पसंद नामी कंपनियों के कूलर होते हैँ। यह भी पढ़ें- ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे 23 नकली कूलर बरामद वहीं बाजार में एक दुकान पर नामी कंपनी के स्टीकर लगाकर नकली कूलर बेचने की शिकायत कंपनी के अधिकारियों को मिली थी। शिकायत पर मंगलवार को एक नामचीन कंपनी की टीम ने पुल...