सोनभद्र, जून 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बट्ट स्थित विशाल फिलिंग स्टेशन पर पुलिस और टाटा मोटर्स की संयुक्त जांच में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली डीजल एग्जॉस्ट फ्लूड (डीईएफ/यूरिया) बनाने और बेचने के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। मामले में टाटा मोटर्स के लैब एनालिस्ट की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को विशाल मौर्या, पिंटू मौर्या एवं अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टाटा मोटर्स के रामनगर (वाराणसी) स्थित प्लांट में लैब एनालिस्ट विमलेश पाण्डेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कंपनी को सूचना मिली थी कि विशाल फिलिंग स्टेशन पर टाटा समेत अन्य कंपनियों के नाम से नकली डीईएफ तैयार कर बेचा जा रहा है। सूचना के बाद वह अपने सहयोगी लैब टेक्नीशियन सोनू के साथ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ज...