हजारीबाग, मई 4 -- बरही, प्रतिनिधि। हजारीबाग रोड बरही स्थित शकुंतला पैलेस में ब्रह्म विद्या सत्संग गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता राज मोहन राजन और संचालन कृष्णा कुमार गुप्ता ने किया। सत्संग गोष्ठी का शुभारंभ सामूहिक ओंकार ध्वनि से हुआ। स्वागत गान, मंगल गान, शांति पाठ और ज्ञान गुदड़ी पाठ किया गया। ममता देवी द्वारा, सुनीता देवी ने स्वर्वेद पाठ किया। कृष्णा गुप्ता, ममता देवी, सुनीता देवी और सुलेखा कुमारी ने भजन गाया। ध्यान साधना, प्रवचन, अमृत वाणी राज मोहन राजन और डॉ. महेश प्रसाद द्वारा किया गया। ब्रह्म विद्या विहंगम योग सत्संग गोष्ठी में अनेक श्रद्धालु शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.