हजारीबाग, मार्च 24 -- बरही, प्रतिनिधि। हजारीबाग रोड स्थित किशोर सिंह के व्यवसायिक सभागार में ब्रह्म विद्या विहंगम योग की सत्संग गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता एवं संचालन कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया। सत्संग गोष्ठी में ओंकार ध्वनि, स्वागत गान ,मंगल गान, माल्यार्पण किया गया। ज्ञान गुदड़ी पाठ अनमोल राणा, स्वर्वेद पाठ कृष्ण कुमार गुप्ता ,भजन कैलाश केसरी, सुनीता देवी एवं सिकंदर सिंह ने सामुहिक किया। श्रद्धालुओं ने अमृतवाणी और ध्यान साधना भी किया। वंदना,आरती और शांति पाठ से इसका समापन हुआ। सत्संग गोष्ठी में कृष्ण कुमार गुप्ता, कैलाशपति सिंह, सिकंदर सिंह, कैलाश प्रसाद केसरी, किशोर उर्फ सत्येंद्र सिंह, ममता देवी, सुनीता देवी, यशोदा देवी, अनमोल राणा समेत श्रद्धालु शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.