प्रयागराज, फरवरी 1 -- माघ मेला क्षेत्र में संतों ने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान किया। काशी सुमेरू पीठ के जगद्गुरु स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, पुरी पीठ के स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ, बाघम्बरी पीठाधीश्वर महंत स्वामी बलवीर गिरि, पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम ने सूर्य उदय के पहले ही संगम स्नान कर लिया। स्नान के बाद शिविरों में कथा व प्रवचन हुआ। किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि की मौजूदगी में बड़ी संख्या में किन्नरों ने स्नान किया। जिसके बाद शिविर के बाहर भंडारा चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...