ब्रह्म बाबा के शृंगवार उत्सव में बही आस्था की बयार
गाजीपुर, अप्रैल 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। सिटी रेलवे स्टेशन परिसर स्थित प्रतिष्ठित ब्रह्म बाबा स्थान पर भक्तों ने श्रृंगार उत्सव मनाया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा और हवन के साथ हुई। ब्रह्मा बाबा का परिसर फूलों और बिजली के झालरों से भव्य रूप में सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए, जिससे पूरा क्षेत्र 'जय ब्रह्म बाबा' के उद्घोष से गुंजायमान रहा। शाम होते ही परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनभावन भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान अनिल वेदांती, राकेश शर्मा, माला, सागर, कुबेर, गुड्डू मौर्य
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.