बुलंदशहर, फरवरी 16 -- ब्रह्म कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा भोले बाबा की प्रभात से निकलकर सभी से नित्य आराधना का आह्वान किया। सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय गंगा तट से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। जिसका शुभारंभ एसडीपीडी पब्लिक स्कूल की प्रबंधक गीता शर्मा ने झंडी दिखाकर किया। प्रभात फेरी में ठेली पर विशाल शिवलिंग तथा एक बच्चे को शंकर भगवान का स्वरुप बनाकर विराजमान किया गया। प्रभात फेरी नगर के मुख्य बाजार से होते हुए बुलंदशहर बस स्टैंड बाईपास तहसील रोड होकर पुन: केंद्र पहुंचकर संपन्न हुई। बीके मंजू, बीके मीरा, बीके प्रियंका, बीके कमलेश, बीके मीनू, बीके प्रेरणा, बीके सरिता, बीके सत्य प्रकाश, बीके हरेंद्र, बीके गोपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.