बिजनौर, मई 3 -- नहटौर। सतपुरुष बाबा फुलसन्दे वालो ने कहा कि ईश्वर सब प्राणियों के भीतर विराजमान है। परमेश्वर की राह में चलने वाले सच्चे साधक वो हैं जो जीवात्मा को सिद्ध आत्मा मनुष्य वो ही है जो अपनी तीव्र भूख में भी अपनी आधी रोटी दूसरों को दे दे। रविवार को फुलसंदा स्थित आश्रम में सतपुरुष बाबा फुलसंदे वाले प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दरिद्र होते हुए भी दान करे, दुःखी होते हुए भी दूसरों के आँसू पोंछे । सब मनुष्य अपने ही किये हुए कर्म के सुख और दुःख पाते हैं। माया के जब सभी बन्धन नष्ट हो जाते हैं तब यह जीवात्मा निर्विकल्प समाधि में प्रविष्ट होकर, अखण्ड आनन्द से मण्डित होकर आत्म ज्ञान के भिन्न-भिन्न स्तरों का अतिक्रमण करके देवदूतों की तरह स्वर्ग से भी परे ब्रह्मादिक के लोकों से भी परे, सत्यलोक के अमर धाम में पहुँचकर परमात्मा की वेदी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.