देहरादून, अप्रैल 14 -- ब्रह्मोस केवल एक मिसाइल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गर्व, एकता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र की निरंतर बढ़ती शक्ति का सशक्त प्रतीक है। यह बात ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ व एमडी डॉ जयतीर्थ आर.जोशी ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के मॉडल का अनावरण करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस एक गौरवशाली ऐतिहासिक यात्रा का परिणाम है, जो पिछले ढाई दशकों से अधिक समय में वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, शिक्षाविदों और तकनीकी विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयासों की अद्भुत उपलब्धि है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि ब्रह्मोस देश को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि राष्ट्र की दिशा और नियत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.