लखनऊ, अक्टूबर 22 -- डीआरडीओ में कार्यरत ब्रह्मोस मिसाइल के सिस्टम इंजीनियर 30 वर्षीय आकाशदीप गुप्ता की मंगलवार संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह यहां आलमबाग के ओमनगर में रहते थे। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चंद्र सरोज के मुताबिक आकाश दीप गुप्ता रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) दिल्ली में इंजीनियर थे। उनके भाई अनुराग ने बताया कि आकाशदीप ब्रह्मोस मिसाइल के सिस्टम इंजीनियर भी थे। कुछ दिन पूर्व छुट्टी पर भाई आए थे। मंगलवार देर रात एकाएक आकाशदीप की तबियत बिगड़ गई। आनन फानन लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली जानकारी पर इंस्पेक्टर आलमबाग और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.