भागलपुर, अप्रैल 29 -- नवगछिया, निज संवाददाता। पिछले दो-तीन वर्षों से ब्रह्मोत्तर बांध की मरम्मत नहीं करवाए जाने के कारण गोपालपुर प्रखंड की सभी पंचायतों के साथ रंगरा प्रखंड की बड़ी आबादी को बाढ़ का दंश झेलने को विवश होना पड़ता है। स्थानीय जिला पार्षद कुमारी गुड़िया, बाबू टोला कमलाकुंड की मुखिया मितु कमारी, पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार रविदास, गोपालपुर डिमाहा के उपमुखिया माधव कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष साकेत बिहारी, एमएलसी प्रतिनिधि रौशन राय, लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत, सरपंच सोनी देवी, पूर्व मुखिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रमोद चौबे, चंदन कुमार, निलेश सिंह, विश्वजीत कुमार, साजन पासवान, सौरभ कुमार, डुमरिया चपरघट पंचायत के मुखिया मंकेश्वर सिंह आदि ने जिला पदाधिकारी भागलपुर को लिखित आवेदन देकर तत्काल ब्रह्मोतर बांध ...