पटना, मार्च 7 -- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के नतीजों में रैंक नंबर 301 पर दर्ज असली आकांक्षा सिंह को लेकर बड़ा विवाद हो गया है। शुक्रवार को दिन भर यह खबर चली कि 301 रैंक पर रणवीर सेना के मुखिया रहे ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ मुखिया की पोती आरा वाली आकांक्षा सिंह हैं। बाद में सोशल मीडिया पर गाजीपुर की हमनाम आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी रिजल्ट में 301वां रैंक लाने की जानकारी देते हुए एक पोस्ट किया है। गाजीपुर वाली आकांक्षा सिंह पटना एम्स में डॉक्टर हैं। उलझाने वाली बात यह है कि दोनों एक ही रोल नंबर 0856794 पर अपने सेलेक्शन का दावा कर रही हैं। किसका एडमिट कार्ड सही है और किसका फर्जी, ये कह पाना इस समय मुश्किल दिख रहा है। यूपीएससी के अंतिम नतीजों में 301 नंबर पर रोल नंबर 0856794 का सेलेक्शन दिख रहा है। इस रोल नंबर के साथ आरा वाली आकांक्षा सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.