आरा, मार्च 9 -- यूपीएससी रिजल्ट आरा, निज प्रतिनिधि। रणवीर सेना प्रमुख रहे स्व ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह की ओर से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में मिले 301 रैंक को लेकर किया गया दावा गलत निकला। इसे लेकर सोमवार को आयोग ने अपनी तरफ से पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। इसमें कहा गया है कि गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ही चयनित हुई हैं। आयोग ने उक्त रैंक का पूरा विवरण भी जारी किया है। इसमें चयनित आकांक्षा सिंह गाजीपुर जिले के रंजीत सिंह और नीलम सिंह की बेटी बताई गई है। आयोग के पत्र के बाद भोजपुर की आकांक्षा सिंह का दावा खारिज हो गया है। मालूम हो कि गाजीपुर की आकांक्षा ने रिजल्ट के बाद ही अपने रोल नंबर, इंटरव्यू लेटर जैसे कागज फेसबुक पर पोस्ट कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ भोजपुर की आकांक्षा ने जो एडमिट कार्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.