नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- ब्रह्मा, विष्णु और महेश समेत अन्य देवी-देवताओं को भगवान नहीं मानने और उनकी पूजा ना करने की शपथ लेने वाले सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. राम गोपाल यादव ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटाए जाने की चेतावनी दी तो भाटी के समर्थक उन्हें ही निशाना बनाने लगे। रामगोपाल यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणियां की जाने लगीं। अब खुद भाटी ने इस पर रोक लगाने की कोशिश करते हुए कहा है कि वह उनका बहुत सम्मान करते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि छोटे कुछ गलती करते हैं तो बड़ों को डांटने का पूरा हक है। पिछले दिनों राजकुमार भाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह हिंदू देवी-देवताओं को भगवान ना मानने और उनकी पूजा ना करने की शपथ लेते हुए दिखे। बौद्ध धर्म के एक कार्यक्...