ब्रह्मा जी मेले में दिखा भक्ति व शक्ति का अनूठा संगम
मथुरा, सितम्बर 28 -- भगवान ब्रह्मा जी के पारंपरिक मेले में आस्था, संस्कृति और अखाड़े की शक्ति का नजारा देखने को मिला। एक ओर जहां दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने ब्रह्मा जी के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया, वहीं दूसरी ओर युवाओं द्वारा आयोजित धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने हर किसी का दिल जीत लिया। ऐतिहासिक दंगल में 31 लाख रुपये के इनामी मुकाबले का दर्शकों में जबरदस्त रोमांच रहा। मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में मनोहारी नृत्य व धार्मिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी दर्शकों ने तालियां बजाकर खूब सराहना की। इस दौरान गौरव सिसोदिया के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने भीषण गर्मी व भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क शीतल पेयजल व पानी के पाउच वितरित कर सेवा कार्य किया। इस अवसर पर धर्मवीर ठाकुर, राहुल ठाकुर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.