हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी। प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में भगवान शिव की 90वीं जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। सेवा केंद्र संचालिका बीके नीलम के नेतृत्व में पथ संचलन कर शांति का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत ने आध्यात्मिक जागृति और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि विशंभर कांडपाल ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक चेतना के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में बीके कमलेश ने संचालन किया और सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया। इस दौरान सुरेंद्र भुटियानी, गीता कांडपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.