ब्रह्मा कुमारीज द्वारा दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर
जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- जमशेदपुर। ब्रह्माकुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। ऊंची उड़ान-टुवर्ड्स परफेक्शन विषय पर होने वाले शिविर में राजयोगी ब्रह्मा कुमार सूरज भाईजी मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में राजयोग ध्यान, आध्यात्मिक चिंतन, आत्म-विकास और सकारात्मक सोच से जुड़े सत्र होंगे। शिविर का शुभारंभ 26 सितंबर को सुबह 9:30 बजे बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल ऑडिटोरियम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों में आत्मबल और सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। यह जानकारी प्रेसवार्ता के माध्यम से दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.