मिर्जापुर, फरवरी 14 -- जिगना। क्षेत्र के बिहसड़ा गांव स्थित महाशक्ति इंटर कॉलेज के संस्थापक ब्रह्माश्रम स्वामी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कालेज परिसर स्थित आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह ने स्वामीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिए। इस अवसर पर प्रवक्ता गोपालजी पांडेय, शिवकांत दुबे, कैलाश प्रसाद पांडेय, महेश चंद्र, सनी कुमार, अनिल कुमार, केपी सिंह, खलीलुद्दीन अंसारी, डा. सुनैना कुशवाहा, डा. जितेंद्र कुमार सिंह, माधव सिंह, रामदुलार, जगदीश पाल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.