ब्रह्मानंद महाराज का महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक
मथुरा, अप्रैल 9 -- हाईवे के अल्लेहपुर स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में आयोजित समारोह में ब्रह्मानंद महाराज का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक किया गया। अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति के कार्यक्रम में अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत गोपालगिरी महाराज ने की। समारोह में विभिन्न अखाड़ों से आए संतों ने ब्रह्मानंद महाराज को धर्म ध्वजा, राजसी छत्र व छड़ी प्रदान कर सम्मानित किया। संतों ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और रक्षा का संकल्प लिया। गोपालगिरी ने कहा कि यह पद समाज को संस्कारित करने और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी है। इस दौरान श्रीमहंत चेतनानंद गिरी, महंत ब्रह्मऋषि, गौरव स्वरूप महाराज आदि संत रहे। अंत में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.