जमशेदपुर, अप्रैल 30 -- जमशेदपुर। जुगसलाई के व्यवसायी श्रवण कुमार देबुका ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर तामुलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल की जर्जर सड़क की मरम्मत कराने और रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने का आग्रह किया है। व्यवसायी के अनुसार, कपाली नगर परिषद क्षेत्र स्थित ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल में रोज सैकड़ो मरीज या उनके परिजन जाते हैं लेकिन हाइवे के बाद अस्पताल की पहुंच मार्ग की सड़क जर्जर अवस्था में है। अंधेरा होने पर आवागमन में लोगों को भय महसूस होता है। इससे अस्पताल रोड में जल्द सुधार कराए ताकि, मरीज को सहूलियत हो। यह भी पढ़ें- मंगलचंडी मंदिर में बिजली की व्यवस्था कराने की उठाई मांग यह भी पढ़ें- सदर सफेद तो हल्का पीला होगा अनुमंडल अस्पताल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...