हापुड़, मई 8 -- मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। इस दौरान कक्षा 11 की छात्रा इंशा खान ने कविता प्रस्तुत की। तत्पश्चात अन्य छात्रा यशिता तिवारी ने रेड क्रॉस दिवस के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि सेवा ही संकल्प हो, मानवता ही धर्म हो क्योंकि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म होता है। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों से रक्तदान, जरुरतमंदों की सहायता का आह्वान किया यह भी पढ़ें- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित यह भी पढ़ें- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर समाजसेवी को किया गया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...