ब्रह्मादेवी स्कूल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई
हापुड़, अक्टूबर 2 -- मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिसमें छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के प्रेरणादायी तथ्यों से सभी को अवगत कराया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि यह दिन हमें सत्य, अहिंसा, त्याग, सादगी एवं देशभक्ति का संदेश देता है। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देश के प्रति ईमानदार और समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- बांका: गांधी-शास्त्री जयंती पर शिक्षण संस्थानों में कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.