हापुड़, अप्रैल 17 -- मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने जेएमएस में आयोजित खेल महोत्सव की खो खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया। छात्राओं की टीम ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करके नाम चमकाया।प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि खो खो में 22 एवं कबड्डी में 24 छात्राएं प्रतिभागी रही हैं। खो खो प्रतियोगिता में अंडर 14 की छात्राओं ने प्रथम स्थान एवं अंडर 19 टीम की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 16 एवं 19 की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह भी पढ़ें- अस्मिता खेलो इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता आज विद्यालय प्रबंधन ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...