इटावा औरैया, मार्च 25 -- यमुना तलहटी में स्थित प्राचीन ब्रह्माणी देवी मंदिर पर मंगलवार की रात से नेजे चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की लाइनें लग गई थी यहां पर भक्तों की खूब भीड़ रही। भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक भक्तों के द्वारा सैकड़ों की संख्या में नेजे चढ़ाए गए थे। सप्तमी पर हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए हैं। अष्टमी और नवमी पर श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक इजाफा होने की संभावना है। झंडा चढ़ाने वालों को कई कई घंटे तक लाइनों में लगना पड़ रहा है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पीएसी भी लगायी गयी है। नवरात्र के प्रथम दिन से सप्तमी तक दो हजार से ज्यादा नेजे माता को अर्पित किये जा चुके है। माता के दरबार में श्रद्धालु दंडोति करने के साथ गालों में बाना लगाकर भी पहुॅच रहे हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.