इटावा औरैया, मार्च 16 -- चैत्र नवरात्रि पर लगने वाले लख्खी मेले से पहले में सोमवार को ब्रह्माणी देवी मंदिर पर दर्शनार्थियों की भीड़ देखने को मिली। जसवंतनगर से लगभग 17 किलोमीटर दूर बलरई थाना क्षेत्र से गुजरने वाली यमुना नदी की तलहटी के बीहड़ों में स्थित प्राचीन ब्रह्माणी देवी मंदिर को क्षेत्र में शक्तिपीठ माना जाता है। चैत्र नवरात्र के अवसर पर यहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता के अनुसार यमुना नदी के किनारे बीहड़ों के बीच स्थित यह मंदिर प्राचीन शक्ति उपासना की परंपरा का प्रतीक है। बताया जाता है कि वर्षों पहले देवी की मूर्ति यमुना नदी में मिट्टी के अंदर दब गई थी। भदावर नरेश को स्वप्न में देवी ने दर्शन देकर मूर्ति को निकालने का संकेत दिया। इसके बाद राजा ने मूर्ति को खुदवाकर निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.