हाजीपुर, मार्च 20 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र चैत्र नवरात्र में शुक्रवार को मठ मंदिर, पूजास्थल और आवासीय परिसर सुबह से ही दुर्गासप्तशती के मंत्रों से सुवासित हो रहे हैं। नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्माचारिणी की विधि विधान और श्रद्धा व भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से देवी स्थल व आवासीय परिसर गूंजते रहे। दुर्गा सप्तशती के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। हालांकि इस नवरात्रि का अनुष्ठान कम ही श्रद्धालु करते हैं, लेकिन देवी मंदिरों में अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहती है। दूसरे दिन भी अहले सुबह से ही नवरात्र अनुष्ठान का पूजा अर्चना शुरू हो गई। इसी के साथ दुर्गा शप्तशती के मंत्र गूंजने लगते हैं। संध्या में माता की भव्य आरती में श्रद्धालु देर शाम तक मंदि...