सीवान, नवम्बर 22 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जुड़कन की रहने वाली ब्रह्माकुमारी स्मृति बहन का प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय महावीर पुरम शाखा के द्वारा भव्य रूप से सिवान आगमन पर स्वागत किया गया। स्मृति बहन ब्रह्मकुमारी के छत्तीसगढ़ रायपुर रिट्रीट सेंटर में समर्पित रूप से सेवाएं दे रही हैं। स्मृति बहन हुसैनगंज प्रखंड के जुड़कन के सुभाष चंद्र सिंह की बड़ी पुत्री है जो इंदौर मध्य प्रदेश में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अपना सारा जीवन ईश्वरीय सेवा में समर्पित कर दिया है। इसी क्रम में सीवान आश्रम पर बीके सुधा बहन, रिंकी बहन व अन्य लोगों के द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीके गिरी, बीके प्रेम भाई, बीके अनिल भाई,कृति माता, विमल भाई,बिके निर्मल भाई समेत सभी भाई-बहन मौजूद थे। वही ब्रह्मकुमारी स्मृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.