बोकारो, मई 13 -- सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली इकाई द्वारा ब्रह्माकुमारी समाज जारंगडीह की बहन एवं उनकी टीम के सहयोग से एक प्रेरणादायी व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बल सदस्यों के मानसिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान के साथ-साथ उनके कार्यक्षमता एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था। ब्रह्माकुमारी बहनों ने सकारात्मक चिंतन, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं आध्यात्मिक मूल्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। बताया कि सकारात्मक सोच एवं आत्मिक शक्ति के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन एवं कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रेरणादायी व्याख्यान का लाभ उठाया। समापन पर सीआईएसएफ के कमांडेंट राज प्रताप सिंह द्वारा ब्रह्माकुमारी बहनों एवं उनकी टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह भ...