इटावा औरैया, मार्च 30 -- करवाखेड़ा के पास ब्रह्माकुमारी प्रजापति लखना केंद्र के आश्रम निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। ब्रह्माकुमारी बहन ने आश्रम के लिए जगह दान दी है। व्यापारी नेता डॉ सुमंत गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में महिलाओं में काफी श्रद्धा बढ़ रही है। कार्यक्रम को ब्रह्माकुमारी प्रीती दीदी व प्रेम दीदी के संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माउंट आबू से अर्जुन, सत्यनारायण, किशोर, श्याम सुंदर, लखना नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश शंकर पोरवाल, बकेवर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक यादव सनी भी शामिल हुए। भूमि पूजन के साथ बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन किया गया। राजेश्वरानंद जी वृंदावन, राजीव गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता, जगत नारायण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.