घाटशिला, अगस्त 27 -- गालूडीह। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गालूडीह शाखा द्वारा हाटचाली स्थित नव-निर्मित भवन में रक्षा बंधन का पर्व आध्यात्मिक एवं अलौकिक भावनाओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा संचालिका बी.के. अलका बहन एवं शाखा प्रभारी बी.के. संजू बहन ने उपस्थित भाई-बहनों को परमात्म स्नेह का रक्षा सूत्र बांधकर पवित्रता, आत्मिक सुरक्षा एवं श्रेष्ठ जीवन की शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर बी.के. संजू बहन ने अपने आध्यात्मिक संबोधन में कहा कि रक्षा बंधन केवल एक धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि आत्मा को विकारों, नकारात्मक विचारों और कमजोरियों से मुक्त रखने का संकल्प लेने का पर्व है। परमात्मा से जुड़कर जब हम अपने जीवन में पवित्रता, शांति, प्रेम और सद्भावना को धारण करते हैं, तभी वास्तविक आत्मिक सुरक्षा प्राप्त होती है। यह भी पढ़ें- ...