रामगढ़, जून 23 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। ब्रह्माकुमारीज राजयोग मेडिटेशन सेवाकेंद्र पीटीपीएस में मंगलवार को संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती की 61वीं पुण्य स्मृति दिवस आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। उक्त जानकारी बीके रामदेव ने दी। मौके पर पतरातू सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रौशनी बहन ने कहा कि मातेश्वरी जगदम्बा जी का जन्म 1919 में अमृतसर में एक सामान्य परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम ओम राधे था। जब मातेश्वरी जी ओम की ध्वनि का उच्चारण करती थीं, तो पूरे वातावरण में गहरी शांति छा जाती थी। इसलिए वे ओम राधे के नाम से लोकप्रिय हुईं।मातेश्वरी जी ने 24 जून, 1965 को अपने नश्वर देह का त्याग करके सम्पूर्णता को प्राप्त किया था। इस दिवस को ब्रह्माकुमारी संस्थान के देश-विदेश के भाई-बहन आध्यात्मिक ज्ञान दि...