हाजीपुर, जनवरी 1 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हाजीपुर राजपूत नगर स्थित सेवा केंद्र नव वर्ष 2026 धूमधाम से मनाया गया। संचालिका बीके अंजली तथा सहायक संचालिका बीके आरती ने संयुक्त मार्गदर्शन में संस्था के सभी भाई-बहन साधक शामिल हुए। सर्वप्रथम श्रद्धालुओं को परमात्मा की ज्ञान मुरली का रसपान और विश्व कल्याण के लिए ध्यान कराया। इस मौके पर उपस्थित वार्ड पार्षद अरुण कुमार ने कहा कि यह संस्था केवल परमात्मा की ज्ञान मुरली ही नहीं सुनाती बल्कि मानव को सकारात्मक सोच रखकर खुशी पूर्वक जीने के लिए भी उमंग उत्साह प्रदान करती है। संचालिका बीके अंजली ने नववर्ष के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्ति गीत संगीत की प्रस्तुति कर मन मोह लिया। जिसे साधक भाई ...